पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरगाह में आजमीन का किया इस्तकबाल

दरगाह में आजमीन का किया इस्तकबाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | हजके मुकद्दस सफर पर रवाना होने से पूर्व बुधवार को आजमीन ने दरगाह में सलातो सलाम पेश किया। इसके बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए।

आजमीन शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती और शेखजादा इफ्तिखार चिश्ती आदि ने शाम को अहाता नूर में सलातो सलाम पेश किया। इस मौके पर पीर सैयद गुलाम रसूल चिश्ती, सैयद मुनव्वर चिश्ती, सैयद सूफी साजितद, सैयद आले हुसैन, हाजी सरवर सिद्दीकी, जोगेंदर सिंह दुआ समेत विभिन्न गणमान्य लोग भी मौजूद थे। आजमीन का गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया। सलातो सलाम पेश करने के बाद आजमीन मय अजीव रिश्तेदारों के जयपुर के लिए रवाना हो गए। गुरुवार सुबह सांगानेर एयरपोर्ट से मदीना मुनव्वरा के लिए उड़ान भरेंगे।