- Hindi News
- उधार की पिस्टल से निशाना साधकर निशक्तजन ने जीता सिल्वर मैडल
उधार की पिस्टल से निशाना साधकर निशक्तजन ने जीता सिल्वर मैडल
इसेएकलव्य प्रयास कहें या संसाधनों के अभाव में चमक बिखेरने वाली प्रतिभाओं का नायाब उदाहरण। अजमेर के निशक्तजन नितिन कुमार ने पास तो अपनी पिस्टल है आैर ही देश की किसी बड़ी शूटिंग रेंज में अभ्यास करने की फीस। लेकिन कुछ करने का जुनून है जो उसे हमेशा आगे बढ़ने में अपनी विकलांगता को भी ढेर कर देता है। इसी जुनून से हाल ही में नितिन ने नई दिल्ली के करणी सिंह इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में आयोजित फर्स्ट स्पोर्ट्स क्राफ्ट आेपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता। इसी रेंज में आयोजित 18वां ऑल इंडिया केएसएस इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में मेयो के शूटर्स ने अपना लोहा मनवाया। नितिन का बचपन में एक्सीडेंट के बाद एक पांव खराब हो गया था। इंटरस्कूल में आेपन साइट जूनियर मैन टीम इवेंट में मेयो कॉलेज के शत्रुजीत नरूका, मनराज सिंह आैर राघवेंद्र सिंह ने सिल्वर मैडल जीता। आेपन साइट सब जूनियर मेन टीम इवेंट में मेयो के आदित्य कोरानी, पीएस राणा आैर अभिषेक टुटेजा ने सिल्वर मैडल हासिल किया। जबकि पीप साइट जूनियर मैन टीम इवेंट में मेयो के मृत्यूंजय सिंह, केशव अग्रवाल आैर नीतेश चंदेला ने ब्रॉन्ज मैडल आैर पीप साइट सब जूनियर मैन टीम इवेंट में मेयो के मृदुला डागा, जेदन संगामा आैर प्रखर खत्री ने ब्रॉन्ज हासिल किया। सेंट एंसलम स्कूल के नन्हे शूटर कुशिक मिश्रा, संस्कृति की मूमल वैष्णव अंकिता नेगी आैर भूपेंद्र सिंह राठौड़ का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
स्पोर्ट्स क्राफ्ट शूटिंग चैंपियनशिप में अजमेर के नितिन ने जीता सिल्वर मैडल।
कोच के मार्गदर्शन से मिली जीत
नितिनकुमार ने स्पोर्ट्स क्राफ्ट शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। नितिन ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से अभ्यास कर रहे थे। कोच रिदाराम गुलेर के मार्गदर्शन से उन्होंने यह सफलता हासिल की। नितिन ने बताया कि उनके पास स्वयं की पिस्टल नहीं है आैर ही देश की बड़ी शूटिंग रेंज में अभ्यास करने की फीस। ऐसे में वह भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार रिदाराम गुलेर से निशुल्क शूटिंग के गुर सीख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नितिन ने इससे पूर्व जयपुर में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में ब्राॅन्ज आैर अजमेर में आयोजित दो प्रतियोगिताओं में गोल्ड मैडल हासिल किया है।
^राज्य सरकार आैर स्पोर्ट्स कांउसिल ऑफ इंडिया से नितिन कुमार