पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में घुसा ट्रक

दुकान में घुसा ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगढ़/नलू|जयपुर हाइवेस्थित चौराहे के पास मंगलवार देर रात बेकाबू होकर एक ट्रक ज्यूस की दुकान में जा घुसा। ट्रक दुकान में बुरी तरह फंस गया और दुकान पूरी तरह तहस-नहस हो गई। हादसे के दौरान दुकान में बैठे केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र बाल-बाल बच गए। ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उसमें फंसे चालक को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।बांदरसिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामवासियों की मदद से करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटवा सकी। दुकान में लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

मौतकी अफवाह से अफरा तफरी: बीतीरात करीब 10 बजे जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा एक ट्रक बांदरसिंदरी चौराहे के निकट अचानक बेकाबू हो गया। यह वाहन एक ठेले से टकराते हुए चौराहे के पास स्थित एक ज्यूस कॉर्नर में जा घुसा। दुकान में केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र ज्यूस पी रहे थे, जो घबराकर बाहर की ओर भागे। इससे घटना से मौके पर हड़कंप मच गया तथा तीन-चार लोगों की मौत होने होने की अफवाह फैल गई। बाद में कोई जनहानि नहीं होने की सच्चाई उजागर होने पर लोगों ने राहत महसूस की।

तीनक्रेन की मदद से निकाला ट्रक : दुकानके अंदर फंसे ट्रक को बाहर निकालने के लिए तीन क्रेन की मदद लेना पड़ी। रात करीब 10 बजे हुई दुर्घटना के दौरान फंसे ट्रक को सुबह 4 बजे तक दुकान से बाहर निकाला जा सका। दुकानदार हुसैन मोहम्मद के अनुसार दुकान में एक लाख 96 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने बांदरसिंदरी थाने में हादसे की शिकायत दी है।

बांदरसिंदरी चौराहे के पास जूस की दुकान में घुसा ट्रक तथा मौके पर जमा भीड़।