पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों से 20 लाख का टैक्स वसूला

व्यापारियों से 20 लाख का टैक्स वसूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर-ब्यावर | वाणिज्यकर विभाग ने बुधवार को प्रदेशभर में चले अभियान के तहत अजमेर एवं नागौर जिले के 8 शहरों एवं कस्बों में किराणा एवं ड्राइ फ्रूट्स के व्यापारियों के यहां छापेमार कार्रवाई करते हुए 20 लाख से अधिक की कर तथा जुर्माना राशि वसूल की।

वाणिज्य कर विभाग की ओर से बुधवार को प्रदेश स्तर पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम ने अजमेर शहर में 3 जगह के अलावा ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, मकराना लाडनूं में एक-एक किराणा एवं ड्राय फ्रूट के थोक विक्रेताओं कारोबारियों के यहां सर्वे किया।

जहां बिना बिल का माल पाए जाने पर बतौर कर जुर्माना 21 लाख रुपए की वसूली की गई। टीमों ने मौके पर ही कर और जुर्माने की वसूली की।