पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मातृ भाषा विचार व्यक्त करने का सशक्त माध्यम

मातृ भाषा विचार व्यक्त करने का सशक्त माध्यम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"हिंदी में शुद्ध वर्तनी, महत्ता एवं उपयोग\\\' विषय पर दी जानकारी

कवि दरबार आज

वैशालीनगर स्थित टर्निंग पाइंट स्कूल में शुक्रवार को सुबह 11 बजे हिंदी सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमे बच्चे कवियों को रूप धर कविता पाठ करेंगे। प्रधानाचार्य रश्मि जैन ने बताया कि इस अनूठे कार्यक्रम में बच्चे कबीरदास, सूरदास, मीरा, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुमित्रा नंदन पंत, जयशंकर प्रसाद, अटल बिहारी वाजपेयी आदि कवि का रूप रखकर कविता पाठ करेंगे।

हुकुमचन्द पब्लिक स्कूल, नसीराबाद रोड़ अजमेर में गुरुवार को हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतिम दिन विद्यार्थियों को \\\"हिंदी में शुद्ध वर्तनी, महत्ता एवं उपयोग\\\' विषय पर जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने हिंदी की महत्ता एवं वर्तनी के उच्चारण, व्याकरण के नियमों की छात्रों जानकारी देते हुए हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। पखवाड़े के अंतर्गत \\\"हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाना उचित है या नहीं\\\' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 8 की डिम्पल मुस्तकीन प्रथम रहीं। आशा नितिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी कथन प्रतियोगिता में प्रथम ज्ञानू, द्वितीय दानिशा एवं तृतीय स्थान मेघा ने प्राप्त किया। संचालन हेमा उपाध्याय ने किया।

क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय की ओर से राउमावि रामनगर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र को पुरस्कार देते अतिथि गण

भास्कर न्यूज | अजमेर

क्षेत्रीयप्रचार अधिकारी तसनीम फातिमा ने कहा कि हिंदी भाषा विचार व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। यह विचार उन्होंने हिंदी पखवाड़े के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के दौरान कही। इसका आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी कार्यालय की ओर से किया गया था।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अमित कुमार, द्वितीय स्थान पर नरेश काकानी और तृतीय स्थान पर ईश्वर चंद रहे। विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव प्रकाश गौतम, वरिष्ठ अध्यापक राधेश्याम पारीक ने भी छात्रों को संबोधित किया।

विचारगोष्ठी का आयोजन

राजकीयसार्व