पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से घायल

कार की टक्कर से घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| मारवाड़बस स्टैंड के बाहर कार की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे अजमेर रैफर कर दिया है। दुर्घटना में बाइक पर सवार उसके दो साथियों के भी हल्की चोटें आई हैं। नागौर जिलांतर्गत ग्राम मोकडियावास निवासी रूपाराम मेघवाल सहित तीन जने मोटरसाइकिल से अजमेर जा रहे थे। इसी दौरान मारवाड़ बस स्टैंड के बाहर टवेरा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों जनें घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल मोटर साइकिल चालक रूपाराम को उपचार के लिए अजमेर भेजा गया है। उधर, घटना के संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने से इनकार करते हुए अनभिज्ञता जाहिर की है।