पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनलिमिटेड ब्राॅडबैंड प्लान धारकों के लिए नए टाॅप अप

अनलिमिटेड ब्राॅडबैंड प्लान धारकों के लिए नए टाॅप-अप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| बीएसएनएलने अपने अनलिमिटेड ब्राॅडबैंड प्लान धारकों के लिए लिमिट के बाद भी तेज गति (डाउनलोड) बनाए रखने के लिए नए टाॅप-अप की घोषणा की है। एक निश्चित समय अवधि के बाद अनलिमिटेड कनेक्शनों में गति धीमी पड़ जाती है, मगर इनकी स्पीड को वापस टॉप अप रिचार्ज से तेज किया जा सकता है।

प्रवक्ता एसके शर्मा ने बताया कि जैसा कि अनलिमिटेड ब्राॅडबैंड के अधिकतर प्लानों में डाटा डाउनलोड के लिए उच्चतम गति सीमा हेतु एक लिमिट होती है। उसके बाद ब्राॅडबैंड की स्पीड आधी या उससे भी कम हो जाती है। जैसे कि होम काॅम्बो यूएलडी 800 प्लान में ब्राॅडबैंड की स्पीड 6 जीबी डाटा तक 1 एमबीपीएस होती है। 6 जीबी के बाद यह 512 केबीपीएस ही रह जाती है।

इसी प्रकार होम काॅम्बो यूएलडी 999 प्लान में 8 जीबी तक स्पीड 4 एमबीपीएस होती है तथा बाद में 512 केबीपीएस ही रह जाती है। उच्च गति सीमा पार करने के बाद उपभोक्ता इन टाॅपअप का इस्तेमाल कर अपने प्लान की उच्च गति आगे भी बनाए रख सकते हैं।