पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित

विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| श्रीदिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग एवं युवा महिला संभाग अजमेर के तत्वावधान में गुरुवार को ग्राम बीर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम की आंगनबाड़ी में अध्ययनरत 131 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ड्रेस, फल बिस्कुट वितरित किए गए। इस अवसर पर लायंस क्लब अजमेर आस्था के लायन अतुल पाटनी ने विद्यालय में दरी भेंट की। महिला युवा संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि सेवा कार्य में समाजसेवी राकेश पालीवाल, कमलेश पालीवाल, का सहयोग रहा। सेवा कार्य के अवसर पर समिति की रूपल गोधा, अचला सिंघी, अनिता पाटनी, संतोष बाकलीवाल सहित अन्य मौजूद थे।