पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री को बंद कराएं

अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री को बंद कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| गंजपुलिस थाने के सामने घर में चल रही अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री की शिकायत सीएमएचआे से की गई है। तीन मंजिल की बिल्डिंग के निचले हिस्से में फैक्ट्री संचालित हो रही है, जबकि ऊपरी हिस्से में दो परिवार रहते हैं। दिनभर भट्टियों का इस्तेमाल होता है। इससे आंखों में जलन, खुजली आैर सांस में तकलीफ हो रही है।

पीड़ित परिवार कई बार संबंधित थाना पुलिस, एसपी, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत कर चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गंज स्थित दादी मां के भवन वाली गली निवासी मनोज भाटिया ने शिकायत में बताया कि मकान के निचले हिस्से में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित की जा रही है। देर रात तक फैक्ट्री में भट्टियां जलती हैं। इनमें घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। भट्टियाें के धुएं आैर तपन से दम घुटता है। भाटिया ने सीएमएचआे से गुहार की है कि अवैध फैक्ट्री को बंद करवाकर लोगों को राहत पहुंचाएं।