विजेता महिला हॉकी टीम का सम्मान
अजमेर | जिलाकलेक्टर भवानी सिंह देथा ने गुरुवार को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता रही हॉकी एकेडमी अजमेर की टीम का सम्मान किया। हॉकी एकेडमी अजमेर की महिला टीम लगातार तीसरे साल राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रही है। इस साल चूरू जिले के सावा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने फिर से स्वर्ण पदक जीता। जिला कलेक्टर देथा ने अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह में टीम को बधाई दी। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुशीला सुखवाल, साई के हॉकी कोच नंदकुमार शर्मा, एकेडमी की हॉकी कोच पल्लवी सारवे एवं टीम की कप्तान सीतू पूनिया सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।