पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबल टेनिस में कॉन्वेंट का दबदबा

टेबल टेनिस में कॉन्वेंट का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| जिलास्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल की छात्राओं ने 19 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम आैर 14 वर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर 19 वर्ष में श्रुति जोशी आैर 17 वर्ष में लक्षिता शर्मा को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। प्राचार्य सिस्टर ज्योत्सना ने बताया कि माउंट आबू में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में श्रुति जोशी ने कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। शिक्षा विभाग ने आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए श्रुति जोशी आैर विपाशा शर्मा का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया है।

राज्यस्तर पर प्रवीण करेगा अजमेर का प्रतिनिधित्व

अजमेर| वीरपब्लिक माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दसवीं का छात्र प्रवीण गहलोत राज्य स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता में अजमेर टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतियोगिता का आयोजन श्री महावीरजी करौली में 18 सितंबर से 24 सितंबर तक होगा। विद्यालय परिवार ने प्रवीण को बधाई दी है।

साफ्टबॉलमें ईस्ट पाइंट स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन

अजमेर| बूंदीमें आयोजित हुई 59 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल छात्र-छात्रा (अंडर 17 वर्ष) प्रतियोगिता में ईस्ट पाइंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा। स्कूल छात्रा कोमल शर्मा, रंजना जाला, पूजा अलूदिया, निधि सिंघल, चित्रा मारोठिया आैर मुस्कान गोयल ने अजमेर की टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में कोमल शर्मा आैर रंजना जाला ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अजमेर जिले को गोल्ड मेडल दिलाया। छात्र वर्ग में निखिल दग्दी, सूरज, अमन शर्मा आैर प्रतीक तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को गोल्ड मेडल जिताने में योगदान दिया। प्रधानाचार्य विनीता चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

जिम्नास्टिकमें अजमेर को रजत पदक

अजमेर| जोधपुरके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अजमेर की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अजमेर टीम में सावित्री, काॅन्वेंट, मॉडल, ईस्ट पाइंट, सेंट पॉल्स, मेयो कॉलेज, लारेंस एंड मेयो आैर मीरा स्कूल के खिलाड़ी शामिल थे। शिविराधिपति एवं प्राचार्या रंजू पारीक ने बताया कि जिम्नास्टिक प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र) में अजमेर की टीम ने रजत पदक जीता। वहीं 17 19 वर्ष छात्र