- Hindi News
- लीक हुई पाइप लाइन से कॉलोनी में भरा पानी
लीक हुई पाइप लाइन से कॉलोनी में भरा पानी
अजमेर| पुष्कररोड स्थित मोती विहार कॉलोनी में रविवार को पाइप लाइन लीक होने से पानी भर गया। इसके विरोध में कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद एईएन ने मौके पर पहुंचकर लीकेज लाइन जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि यहां करीब डेढ़ महीने से पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। तब से पाइप लाइन लीक हो रही है। इस बारे में इंजीनियरों काे अवगत कराया, मगर आज तक किसी ने सुध नहीं ली। कॉलोनी में पानी भरने के विरोध में जब लोगों ने प्रदर्शन किया, तब संबंधित एईएन ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही लीक पाइप लाइन को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। विरोध करने वालों में दीपक शर्मा, सुशील अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, विनोद अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल थे। इस संबंध में सिटी एक्सईएन एसएल जीनगर ने बताया कि मोती विहार क्षेत्र में पहले पानी का प्रेशर कम आने की समस्या थी, जिसे दूर किया गया।
टेलीफोनकेबल तोड़ने का विरोध : जलदायमहकमे की ओर से डाली जा रही लाइनों के कारण पुष्कर रोड एवं वैशाली नगर में बार-बार बीएसएनएल की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही है। कांग्रेसी नेता अनिल कोठारी ने विरोध प्रकट करते हुए इस बारे में एसई वीके शर्मा को पत्र लिखा है।
लापरवाही