पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूथ ब्रश करता युवक ट्रेन से गिरकर घायल

टूथ ब्रश करता युवक ट्रेन से गिरकर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| महाराष्ट्रसे दादर एक्सप्रेस में परिवार के साथ दरगाह जियारत के लिए अजमेर रहा युवक चलती ट्रेन से गिर कर घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के शोलापुर जिले का निवासी सोहेल पुत्र निसार हादसे का शिकार हुआ। परिवारजनों ने बताया कि सोहेल दरवाजे के पास खड़े होकर टूथ ब्रश कर रहा था। ब्यावर खरवा के बीच तेज रफ्तार के बीच ट्रेन हल्की टर्न हुई तो वह उछल कर निचले गिर गया। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया गया। लहूलुहान हालत में सोहेल को उसी ट्रेन में अजमेर लाया गया। हादसे में सोहेल के सिर, पीठ आैर पैर में चोट लगी है।