पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा 33 डिग्री पर पहुंचा

पारा 33 डिग्री पर पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शहरमें रविवार को भी गर्मी और उमस का जोर रहा। लोगों को पूरे दिन गर्मी के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ा। शहर में सुबह से ही धूप खिली हुई थी। दिन बढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे धूप के तेवर तीखे होते गए। शहरवासियों को गर्मी से बचने के लिए पंखों, कूलरों और एसी का सहारा लेना पड़ा। सूर्यास्त के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। सुबह की आर्द्रता 67 तथा शाम की आर्द्रता 48 प्रतिशत रही।