पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तलवंकर हाईफाई स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

तलवंकर हाईफाई स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | तलवंकरहाईफाई स्पोर्ट्स मीट रविवार को आयोजित की गई। इस दौरान डीआरएम स्थित जीएलओ ग्राउंड पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। क्रिकेट और म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सिल्वर स्ट्रीक टीम विजेता रही। इसकी कप्तानी मुस्कान ने की। पुरुष क्रिकेट मैच में साउथन सुपरफास्ट विजेता रही। कप्तानी कनिष्क सेठ ने की। जिम संचालक डॉ. भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें सभी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अक्टूबर में जिम की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता होगी।