- Hindi News
- शिक्षा संबलन के दायरे में अब 12वीं तक के स्कूल
शिक्षा संबलन के दायरे में अब 12वीं तक के स्कूल
प्रदेशमें सैकंडरी सीनियर स्कूल भी इस बार शिक्षा संबलन के दायरे में आएंगे। दो साल से चल रहे सघन निरीक्षण अभियान शिक्षा संबलन में अब तक प्राइमरी मिडिल स्कूल ही शामिल थे। अब सीनियर स्कूलों को भी इसमें शामिल कर छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का शैक्षिक स्तर शिक्षण प्रक्रिया का आकलन किया जाएगा। इस सूचना से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है, कारण कि शिक्षण कमजोर मिलने पर पूर्व में शिक्षकों को नोटिस चार्जशीट तक जारी की जा चुकी है।
प्रदेश में शिक्षा संबलन का प्रथम चरण सोमवार से शुरू होगा। अजमेर जिले में सैकंडरी सीनियर स्कूलों समेत 237 स्कूलों का निरीक्षण होगा। प्राइमरी मिडिल स्कूलों में ही अब तक शिक्षा संबलन चलने के कारण सीनियर स्कूलों के प्रिंसिपल बचे हुए थे। आठवीं कक्षा तक के बच्चों को फेल नहीं करने के नियम के कारण यह पता भी नहीं चल पाता था कि उन स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के शिक्षण का स्तर क्या है, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी इन स्कूलों में जाकर शिक्षण प्रक्रिया का आकलन करेंगे। कक्षा 6 से 8 तक में से किसी भी दो कक्षाओं के 5-5 बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा जाएगा।
नहीं मिलेगा अवकाश
शिक्षासंबलन के दौरान 22 से 24 सितंबर तक किसी भी शिक्षक को किसी भी तरह का अवकाश नहीं मिलेगा। स्कूल में सभी शिक्षकों का रहना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
शैक्षिकस्तर कमजोर मिला तो होगी कार्रवाई
^इसबार सैकंडरी सीनियर स्कूलों में भी शिक्षा संबलन चलाया जाएगा। शिक्षा संबलन के दौरान 120 जिला शिक्षा अधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिले के 237 स्कूलों का सघन निरीक्षण चलेगा। शैक्षिक स्तर पर कमजोर मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।\\\' -महावीरसिंह राठौड़, एडीपीसी,सर्व शिक्षा अभियान
रीडिंग कैंपेन है वजह
अबतक 10वीं 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में रीडिंग कैंपेन नहीं चलने के कारण शिक्षा संबलन नहीं चलाया जा रहा था और इन स्कूलों में कक्षा 6, 7 8 होने के बावजूद यह बच जाते थे। पहले रीडिंग कैंपेन भी 3, 4 5 कक्षा तक ही था, जिसे बढ़ाकर इस साल आठवीं तक कर दिया गया। इससे अब सीनियर स्कूलों तक में भी शिक्षा संबलन चलेगा। रीडिंग कैंपेन में बच्चों को स्तर के अनुसार बेस