अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह 1 को
अजमेर| सीनियरसिटीजन सोसायटी की ओर से 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। सोसायटी के महासचिव सुरेश अग्रवाल ने बताया कि समारोह दयानंद महाविद्यालय के सभागार में अपरान्ह 3 बजे से समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसमें 90 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वयोवृद्धों का सम्मान किया जाएगा। इनके अलावा संस्था के आयुक्रम में वरिष्ठतम सदस्यों, नेत्रदान या देहदान की घोषणा कर चुके वृद्धजनों, स्वतंत्रता सेनानियों और राज्य राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।