पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार नवरात्र 8 दिन का ही

इस बार नवरात्र 8 दिन का ही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. नगरनिगम द्वारा दशहरा मेला-2014 की धूम शहर में गुरुवार से दस दिन तक रहेगी। मेले के तहत जवाहर रंगमंच में रामलीला का मंचन होगा। वहीं मोइनिया इस्लामिया स्कूल में गरबा रास तथा माता की पूजा होगी। 4 अक्टूबर को पटेल मैदान में रावण दहन के साथ मेले का समापन होगा। निगम प्रशासन ने दशहरा मेला के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

मेला के प्रभारी अधिकारी गजेंद्र सिंह रलावता के अनुसार गुरुवार से सभी आयोजन शुरू हो जाएंगे। जवाहर रंगमंच में शाम से रामलीला का मंचन होगा। बृजलोक कला केंद्र वृंदावन के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। गरबा 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। सुबह 11.30 बजे गरबा आयोजन स्थल पर माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। समापन पर शाम को 7 बजे पूजा होगी। इसके लिए पार्षद भारती श्रीवास्तव को संयोजक तथा कर निर्धारक कृष्ण गोपाल माली को प्रभारी बनाया है। 29 सितंबर को निगम कार्यालय से राम बारात निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जवाहर रंगमंच पहुंचेगी। इस दौरान राम बारात का जगह-जगह स्वागत होगा। मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन 4 अक्टूबर को सुभाष उद्यान स्थित कुंड में किया जाएगा। सुभाष उद्यान में नया कुंड बनाया जा रहा है।

इससे पहले सुबह 9 बजे पूजा के बाद बैंड बाजे के साथ सवारी निकाली जाएगी। उन्होंेने बताया कि 4 अक्टूबर को पटेल मैदान में रावण, मेघनाथ तथा कुंभकर्ण का दहन किया जाएगा। नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया ने कार्यक्रमों में सहयोग के लिए प्रभारी अधिकारी के साथ रमेश बंजारा मुकेश मुरजानी को लगाया है। इनके अलावा कमेटियों में पार्षदों को संयोजक अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। रामलीला मंचन के लिए गठित कमेटी का संयोजक पार्षद भागीरथ जोशी को, संयोजक राजस्व अधिकारी रेखा जेसवानी सह संयोजक राजस्व निरीक्षक अनिल जैन को, गरबा आयोजन के लिए नेता प्रतिपक्ष नरेश सत्यावना को संयोजक, एक्सईएन नाहर सिंह को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक लेखाधिकारी रमेश यादव को सह प्रभारी बनाया गया है।

शारदीय नवरात्र की तैयारियां शहर में बुधवार से शुरू हो गई। गुरुवार को घरों में घट स्थापना और मूिर्तयों की स्थापना की जाएगी। चौपाटी पर तैयार की गई माता की प्रतिमाएं।