पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को कराया जाएगा राजकीय संग्रहालय का भ्रमण

विद्यार्थियों को कराया जाएगा राजकीय संग्रहालय का भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | जिलाप्रशासन द्वारा 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर विद्यार्थियों को राजकीय संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं पुरातात्विक महत्व की इमारतों की साफ-सफाई भी की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर कक्षा 9 11 के विद्यार्थियों को अकबर के किले का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम एवं राजकीय संग्रहालय के संग्रहालयाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह नगर निगम, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संग्रहालयाध्यक्ष को पुरास्मारकों भवनों के आसपास साफ-सफाई तथा सौन्दर्यीकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान अकबर के किले, अढाई दिन का झोंपड़ा, आनासागर बारादरी एवं सोनी जी की नसियां के आसपास चलाया जाएगा।