पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक से राशि निकालने पर रोक लगाएं

बैंक से राशि निकालने पर रोक लगाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संघर्ष समिति ने कलेक्टर से की मांग

भास्करन्यूज | अजमेर

दीअजमेर अरबन को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड जमाकर्ता एवं सदस्य संघर्ष समिति ने कलेक्टर से लाइसेंस निरस्त हो जाने के बाद राशि खुर्द-बुर्द होने की आशंका जताते हुए बैंक से राशि निकासी पर रोक की मांग की है। समिति के अध्यक्ष प्रहलाद चंदेला ने कहा है कि बैंक के डूबने का मुख्य कारण पूर्व संचालक मंडल सहकारिता विभाग की मिलीभगत रहा है। पूर्व में भी पूर्व संचालक मंडल ने बैठक कर ऑडिट रिपोर्ट पेश कर दी। अब भी पूर्व संचालक मंडल द्वारा 29 सितंबर को बैठक बुलाने की आशंका है। चंदेला ने कलेक्टर को पत्र लिख कर आशंका जताई है कि अब बैंक में जितना भी जमा धन बचा है, उसकी निकासी पर रोक लगाया जाना अनिवार्य है।

बैंक से कोई राशि निकाली भी जाती है तो उसके लिए कलेक्टर के काउंटर हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इन्होंने सहकारिता मंत्री मुख्यमंत्री से बैंक के पीडितों को न्याय दिलाने की मांग की है।