पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम कर्मचारी देंगे राहत कोष में सहायता

डिस्कॉम कर्मचारी देंगे राहत कोष में सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरडिस्काॅम के एमडी बी. राणावत ने आदेश जारी कर समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गत दिनों जम्मू कश्मीर राज्य में आई बाढ़ आपदा में राहत कार्यो हेतु आर्थिक सहयोग देने के लिए आग्रह किया हैं।

राणावत ने बताया कि अराजपत्रित प्रोबेशनर ट्रेनी कर्मचारी सितम्बर के वेतन से एक सौ रुपए तथा राजपत्रित अधिकारी पांच सौ रुपए देंगे। उन्होंने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को कटौती की गई राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए वरिष्ठ लेखाधिकारी (संस्थापन-रोकड़) अविविनिलि अजमेर को पूर्ण विवरण के साथ प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि काटी गई राशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के अन्तर्गत छूट योग्य है।