भैरवधाम में नवरात्र महोत्सव आज से
अजमेर | मसाणियाभैरव धाम राजगढ़ में गुरुवार से नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। छठ मेला 30 सितंबर को भरेगा। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भैरव धाम में बुधवार को मुख्य उपासक चंपालाल सेन के सानिध्य एसडीएम जयप्रकाश नारायण की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन ने संबंधित कार्यों को लेकर मांग पत्र उपखंड अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखंड अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागों को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएसपी हरिप्रसाद सोमाणी, डॉ. शैलेंद्र लाखन, ठाकुर विजय सिंह गौड़, विष्णु प्रताप सिंह, महेन्द्र सेन, पूर्व सरपंच केसरपुरा शक्तिसिंह रावत, जवाहर सिंह रावत, खिया सिंह रावत तथा भक्त मंडल के सदस्य आदि मौजूद थे।