- Hindi News
- संपर्क समाधान के लिए पर्यवेक्षण अफसर नियुक्त
संपर्क समाधान के लिए पर्यवेक्षण अफसर नियुक्त
जिलाप्रशासन की ओर से चलाए जा रहे संपर्क समाधान अभियान के तहत उपखंड जिला स्तरीय संपर्क समाधान बैठकों का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। उपखंड पंचायत समिति स्तर पर 1 अक्टूबर तथा जिला स्तर पर 9 अक्टूबर को बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला, उपखंड ब्लॉक स्तर के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
कलेक्टर भवानी सिंह देथा ने बताया कि 1 अक्टूबर को अरांई, भिनाय, जवाजा, मसूदा, पीसांगन, केकड़ी, श्रीनगर सिलोरा पंचायत समिति मुख्यालय पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इनके पर्यवेक्षण के लिए एडीएम यशोदानंदन श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह राठौड़, उप निदेशक अल्पसंख्यक विभाग जेडबी मिर्जा, डीएसओ सुरेश कुमार सिंधी, जिला परिषद के सीईओ एलआर गूगरवाल, जिला परिषद के एसीईओ एमपी शर्मा,, एससीडीसी की परियोजना प्रबंधक दीप्ति शर्मा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बजरंग सिंह को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। सभी संबंधित उपखंड अधिकारी प्रभारी अधिकारी रहेंगे।
देथा ने बताया कि बैठकों में विभिन्न विभागों के सभी उपखंड ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पटवारी ग्रामसेवक उपस्थित रहेंगे। जलदाय, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा पीडब्लूडी से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी भी बैठकों में समस्याएं सुनेंगे। बैठक में सुबह 10 से 12 बजे तक प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज कर सूचीबद्ध किया जाएगा। दोपहर 3 बजे तक संबंधित अधिकारी द्वारा परिवाद या समस्या के बारे में संपर्क पोर्टल पर टिप्पणी अंकित की जाएगी। इसके बाद दोपहर साढ़े 3 से शाम 6 बजे तक प्रकरणों के समाधान से असंतुष्ट व्यक्तियों की अधिकारियों के समक्ष सुनवाई की जाएगी।
विभागों की समस्याएं सुनेंगे