भाजपा ने आतिशबाजी कर जताई खुशी
इसरोकी ओर से भेजे गए यान के मंगल ग्रह की कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित होने पर बुधवार को भाजपा नेताओं ने गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, धर्मेश जैन, हरीश झामनानी, सोमर| आर्य, जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, घीसू गढ़वाल, नरपत सिंह कच्छावा, इब्राहिम फख्र, सफी बक्श, भागीरथ जोशी, जेके शर्मा, खेमचन्द नारवानी, अमित भंसाली सहित अन्य नेता मौजूद थे।
लायंसक्लब आस्था ने जताई खुशी : मंगलग्रह पर मंगल यान के कक्षा में स्थापित होने पर लायंस क्लब आस्था ने भी खुशी जताई। इस अवसर पर संस्कार स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि योगेश शर्मा ने बच्चों को लड्डू वितरित किए। इस अवसर पर लायन क्लब अध्यक्ष लायन संपत जैन, लायन पदम चंद जैन, शशि कांत, ओम सोनी, अतुल पाटनी स्नेहलता शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।