पार्कों में अंधेरा दूर करने की कवायद
अजमेर | एडीएअपनी योजना क्षेत्र में बने पार्कों की लाइटों का रखरखाव करने के लिए सोमवार को निविदा खोलेगा। ठेका नहीं होने की वजह से पिछले साढ़े तीन माह से शहर के 36 पार्क अंधेरे में डूबे हुए हैं। एडीए ने फाइन टेक कंपनी को पार्कों की लाइटों के रखरखाव का छह साल के लिए ठेका दिया था। ठेका समाप्त होने में अभी दो साल बाकी हैं। ठेकेदार द्वारा सही काम नहीं करने के कारण एडीए ने एक साल से उसका भुगतान रोक रखा है, इसके चलते ठेकेदार ने भी पिछले साढ़े तीन माह से पार्कों का रखरखाव बंद कर दिया। भास्कर में गत दिनों खबर प्रकाशित होने के बाद एडीए ने ठेकेदार को नोटिस देने के बाद काली सूची में डाल दिया। इधर, एडीए ने आवासीय कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का ठेका एशियन कंपनी को दे रखा है। ठेका समाप्त होने में एक साल शेष है। अधिकांश कॉलोनियों में रात के समय लाइटें बंद रहती हैं। यहां भी एडीए ने ठेकेदार का भुगतान रोक इतिश्री कर ली।