पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 507 विद्यार्थी लाभान्वित

507 विद्यार्थी लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | अग्रसेनजयंती पर लायंस क्लब अजमेर वेस्ट अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई अजमेर के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर गुलाब देवी मथुरा प्रसाद आर्य कन्या विद्यालय केसरगंज में आयोजित किया गया। अध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि शिविर में 507 विद्यार्थियों का परीक्षण कर दवा वितरण किया गया एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड दिए गए। शिविर में 180 रोगियों की आंखों, स्नायुतंत्र, फेफड़े, ब्लड शुगर आदि की जांच की गई। शिविर में सतीश बंसल, ज्योति स्वरूप, स्नेहलता गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, जेपी खण्डेलवाल, दीपेश बंसल, विष्णु मंगल, वंदना गोयल, रश्मि खंडेलवाल, मनीष गर्ग, विनोद गुप्ता का सहयोग रहा।