अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी पशुपालक
जवाहर रंगमंच पर डेयरी की आम सभा में उपस्थित अतिथि।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने दूधियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें दूध का अच्छा भाव दिया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा दो रुपए प्रति लीटर दिए जा रहे समर्थन मूल्य को बंद करने की एवज में अजमेर डेयरी की ओर से दी गई इस राशि से घाटा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेयरी अपनी आमदनी की 95 प्रतिशत राशि दुग्ध उत्पादकों को ही दे रही है। खुले अधिवेशन को आरसीडीएफ के अध्यक्ष जाेध सिंह बालोद, जोधपुर के अध्यक्ष रामलाल विश्नाेई बाड़मेर के अध्यक्ष भीखाराम ने भी संबोधित किया। अजमेर डेयरी के प्रबंध निदेशक गुलाब भाटिया ने आम सभा में आगामी वर्ष का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया। अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने भी खुले अधिवेशन में आकर पशुपालकों से बातचीत की। डेयरी अध्यक्ष चौधरी ने उनका स्वागत किया।
भास्कर न्यूज | अजमेर
जलसंसाधन एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सांसद प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि पशुपालक राज्य की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी हैं और पशुपालकों को व्यवसाय विस्तार कर शुद्धता लाना चाहिए। प्रो. जाट गुरुवार को जवाहर रंगमंच पर अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के खुले अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व डेयरी की 24वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें 2015-16 के 536 करोड़ रुपए के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया गया। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि वे स्वयं डेयरी व्यवसाय से जुड़े रहे हैं, उन्होंने भी गुजरात जाकर डेयरी के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसलिए उन्हें डेयरी के व्यवसाय की अहमियत की जानकारी है। प्रारंभ में यह व्यवसाय धीरे-धीरे चला और आज लाखों पशुपालक इससे जुड़े हैं।
भावुकहो गए चौधरी : रामचंद्रचौधरी आमसभा में बोलने के दौरान भावुक हो गए। दरअसल अगले साल डेयरी चुनाव होने हैं। अध्यक्ष चौधरी ने दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के अध्यक्षों से कहा कि हो सकता है यह मेरी आखिरी आमसभा हो। उन्होंने जैसे ही सभी से राम-राम किया, सभी बोल पड़े चौधरी जी आपका और हमारा साथ कभी नहीं छूटेगा।