- Hindi News
- बैंक कार्मिक अफसर करेंगे बेमियादी हड़ताल
बैंक कार्मिक-अफसर करेंगे बेमियादी हड़ताल
अजमेर | यूनाइटेडफोरम ऑफ बैंक यूनियन एंड इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन के बीच शुक्रवार को 10वें आयोग को लेकर हुई समझौता वार्ता विफल होने के बाद बैंक यूनियनों ने अक्टूबर में सांकेतिक तथा नवंबर में बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन अजमेर इकाई के संयोजक रवि वर्मा के अनुसार दिल्ली में वार्ता में भारतीय बैंकर्स की ओर से पूर्व में दिए दिए 11 फीसदी वृद्धि को यथावत देने की बात कही है। बैंक यूनियनों ने बैंकर्स के इस निर्णय को अस्वीकार कर दिया है। इसके साथ ही फोरम जुड़ी बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सांकेतिक हड़ताल रखने तथा मांगें नहीं माने जाने पर नवंबर के मध्य में बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।