पशुपालन अधिकारी को गोली मारी
क्रिश्चियनगंजथाना क्षेत्र के मेहबूब की कोठी इलाके में गुरुवार रात करीब ढाई बजे तीन युवकों ने पशुपालन विभाग के फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह के घर दस्तक देकर दरवाजा खुलवाया और गोली से चार फायर दाग दिए।
रात के सन्नाटे में पूरा इलाका धांय-धांय की आवाज से गूंज उठा। 59 वर्षीय महेंद्र सिंह के सीने और पेट में गोली लगी। खून से लथपथ होकर वह चिल्लाने लगे, इस बीच हमलावर भाग गए। जख्मी हालत में महेंद्र सिंह एक परिचित की बाइक पर पुष्कर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें जेएलएन अस्पताल भेज दिया गया। वहां उनका ऑपरेशन किया गया। शेष| पेज 4
डॉक्टरोंने उनकी हालत नाजुक बताई है।
पुलिस को दिए पर्चा बयान में महेंद्र सिंह ने हमलावरों को पहचानने के इनकार किया है, लेकिन शक के आधार पर पुरानी रंजिश रखने वाले भाजपा पार्षद नीरज जैन सहित दो लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने पार्षद नीरज जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक अन्य संदिग्ध की तलाश में पुलिस दल हरियाणा के नारनौंद भेजा गया है।
एडिशनल एसपी शरद चौधरी के अनुसार पर्चा बयान के आधार पर पार्षद जैन, नारनौंद निवासी सुशील उर्फ भोला को एफआईआर में नामजद कर जांच शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात ढाई से तीन बजे की है। पूरा शहर नींद के आगोश में था। शहर के क्रिश्चियनगंज इलाके के महबूब की कोठी क्षेत्र में तीन बदमाशों ने पशुपालक विभाग में फील्ड अधिकारी महेंद्र सिंह चौधरी के घर दस्तक दी। महेन्द्र घर में अकेले थे, उन्होंने जब दरवाजा खोला, तब एक बदमाश ने उनसे पूछा कि महेंद्र सिंह कौन है। महेन्द्र सिंह ने हां में जवाब दिया, तभी तीन में से एक युवक ने रिवाल्वर निकाल कर लगातार चार फायर कर दिए। वारदात में एक गोली महेंद्र सिंह के सीने में और एक गोली उनके पेट में लगी। दो फायर मिस हो गए। तीनों बदमाश महेंद्र को गोली मार कर भाग छूटे। महेंद्र सिंह लहूलुहान हालत में चिल्लाते हुए बाहर निकल आए। उन्होंने फोन पर अपने पुत्र आशीष को घटना की जानकारी दी, आशीष उस समय हरियाणा के नारनौंद गांव में था। उधर गोली की आवाज सुन इलाके के लोग भी जाग गए। एक युवक की बाइक पर महेंद्र सिंह पुष्कर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां सीओ राजेश मीना, क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी नेम सिंह दल के स