पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शातिर ठग ने खाते से पार किए 40 हजार रुपए

शातिर ठग ने खाते से पार किए 40 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. आदर्श नगर थाना इलाके में पंचवटी कॉलोनी निवासी एक महिला को अज्ञात शातिर ने फोन पर संपर्क कर खुद को एसबीबीजे का कर्मचारी बताया और उसके एटीएम कार्ड और कोड की जानकारी लेकर खाते से 40 हजार रुपए पार कर दिए। पीड़िता ने एसपी को मामले की शिकायत दी है।

फोन पर मैसेज देकर पूछा एटीएम का पासवर्ड
ठगी की शिकार पंचवटी कॉलोनी निवासी तनुजा सिंह पत्नी सुनील सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात शख्स ने कॉल कर खुद को एसबीबीजे का कर्मचारी बताया और बैंक अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड की जानकारी ली।
उसे कहा गया कि आपका एटीएम कार्ड हैंग हो जाएगा। इसे दुबारा नवीनीकरण करना है, इसलिए पासवर्ड की जानकारी दो। उसने पासवर्ड मैसेज कर दिया। इसके एक घंटे बाद ही उसे पता चला कि खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। उसने बैंक कार्यालय से जानकारी ली तो पता चला कि वहां से इस तरह की कोई जानकारी नहीं मांगी जा रही है।

फर्जी बैंक कर्मचारियों से सावधान रहें
मोबाइल फोन पर बैंक का कर्मचारी बनकर लोगों से उनके बैंक अकाउंट और एटीएम कार्ड पासवर्ड की जानकारी लेकर ठगी करने वाले शातिर सक्रिय हैं। लोगों को इस तरह के बोगस कॉल या व्यक्तियों के बारे में पूरी तरह जांच पड़ताल करनी चाहिए।