सेवा और प्रेम मसीह समाज की पहचान
नसीराबाद| अल्पसंख्यकआयोग के पूर्व अध्यक्ष मुमताज मसीह ने कहा िक प्रेम, भाईचारा, सादगी, सेवा और अहिंसा के सिद्धांत मसीह समाज की पहचान हंै। वह ग्राम आशापुरा स्थित चर्च में मसीह समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। मसीह ने विधायक रामनारायण गुर्जर को जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता बताया। विधायक गुर्जर ने कहा उपचुनाव में आशापुरा गांव से कांग्रेस को समर्थन मिला जिसके वे आभारी हैं। आरंभ में मसीह समाज के सदस्यों ने विधायक गुर्जर, मसीह, अजमेर के जीएस छाबड़ा, पार्षद विपिन बैसिल का स्वागत किया। फादर एल्जिम जोंस ने प्रार्थना की।
नसीराबाद. विधायक गुर्जर का आशापुरा में स्वागत करते मसीही समाज के सदस्य।