किसान बीजीय मेला आज
अजमेर| तबीजीस्थित बीजीय अनुसंधान केंद्र में आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम में बीज मसाला फसलों की अच्छी पैदावार सहित अन्य उपयोगी जानकारी दी जाएगी। बीजीय अनुसंधान केंद्र तबीजी के निदेशक डॉ. बलराज सिंह ने बताया कि किसान बीज मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा। किसानों को बीज मसाला फसल उत्पादन जैविक खेती की जानकारी दी जाएगी। किसानों को मसाला बीज भी दिए जाएंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता जेएस सामरा करेंगे।