पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम यात्रा की तैयारियां अफसरों ने लिया जायजा

सीएम यात्रा की तैयारियां अफसरों ने लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे 15 दिसंबर को अजमेर रही हैं। उनकी यात्रा के मद्देनजर संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर एवं पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पटेल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत वहां की जा रही व्यवस्थाओं की पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौधरी अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने जानकारी ली।

भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सोमर| आर्य से भी बातचीत की। अधिकारी कोटड़ा स्थित मूकबधिर आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक विजय लक्ष्मी गौड़ ने भवन का निरीक्षण कराया। डॉ. भटनागर कलश ने कायड़ रोड स्थित नवनिर्मित राजकीय विधि महाविद्यालय के भवन का भी निरीक्षण किया। नगर निगम के सीईओ सीआर मीणा सहित अन्य मौजूद रहे। सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर पटेल मैदान में तैयािरयांें का जायजा लेते अधिकारी