पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में नृत्य संगीत से समां बंधा

वार्षिकोत्सव में नृत्य-संगीत से समां बंधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| रामनगरपुष्कर रोड स्थित क्वीन मैरीज सीनियर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार की शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी और डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी थे। कार्यक्रम शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी, हॉरर, तांडव तथा रास नृत्य की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन माेहा। फैशन शो और हास्य और व्यंग पर आधारित हिन्दी नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा की प्रस्तुति दी। अंग्रेजी नाटक डियर डिपार्टेड ने रिश्तों के विखंडन को दर्शाया।

क्वीन मैरीज स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।