पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएएस परीक्षा 2012 के साक्षात्कार जल्दी कराने की मांग

आरएएस परीक्षा 2012 के साक्षात्कार जल्दी कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|आरएएस परीक्षा2012 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां जल्दी घोषित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव को ज्ञापन दिया गया। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सदारत में खंडपीठ ने पूर्व में एकलपीठ की ओर से मुख्य भर्ती परीक्षा 2012 के परिणाम संशोधन के निर्णय को अपास्त करते हुए साक्षात्कार प्रक्रिया जल्दी शुरू करने के आदेश दिए हैं। प्रतिभागियों ने कहा है कि अदालत के आदेश की पालना करते हुए साक्षात्कार की तिथियां जल्दी घोषित की जाए। इन्होंने मांग की है कि आयोग में स्थायी अध्यक्ष भी नियुक्त किया जाए ताकि साक्षात्कार प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल सके। ज्ञापन देने वालों में सोहन सिंह, भागचंद गुर्जर, मानवेंद्र सिंह, गौरव सोनी, गोपाल, ललित मांगी लाल शामिल थे।