पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूरो फिजीशियन के प्रति जताया आभार

न्यूरो फिजीशियन के प्रति जताया आभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|मित्तल हॉस्पिटलएंड रिसर्च सेंटर के न्यूरो फिजीशियन डॉ. विनोद के शर्मा के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए बानो बेगम के परिजनों ने बुके भेंट कर उनका आभार जताया। अजमेर निवासी बानो पिछले दो-तीन वर्षों से तीव्र सिरदर्द एवं उसके कारण होने वाली उल्टियों से परेशान थीं। जब उन्हें सिरदर्द उल्टियां हुईं तो वे बेहोश हो गई तथा उन्हें मित्तल हॉस्पिटल लाया गया। सीटी स्कैन करने पर ज्ञात हुआ कि उन्हें इंट्रा वेंट्रीक्यूलर ब्रेन हैमरेज हुआ है। इस रोग में मस्तिष्क के वेंट्रीकल में रक्त जमा हो जाता है तथा गर्दन अकड़ जाती है। यह ब्रेन हैमरेज मस्तिष्क में नसों का गुच्छा बन जाने तथा मस्तिष्क की रक्त धमनियों की दीवारों के कमजोर होने के कारण हो सकता है। डॉ. विनोद ने एवं आईसीयू के स्टाफ ने उनकी चिकित्सा एवं देखभाल की। रोगी के पूरी तरह स्वस्थ हाेने के बाद उसे छुट्‌टी दी गई।