- Hindi News
- गहनों की खरीद पर 0.25 ग्राम गोल्ड सिक्का मुफ्त
गहनों की खरीद पर 0.25 ग्राम गोल्ड सिक्का मुफ्त
अजमेर | देशके सबसे बड़े ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क का नया शो रूम शुक्रवार को अजमेर में खुल गया है। यह आभूषण प्रेमियों को तनिष्क के शानदार पारंपरिक और आधुनिक गहनों के साथ शॉपिंग का विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगा। इंडिया मोटर सर्किल पर खुले नए शो रूम का उद्घाटन एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं रीजनल बिजनेस हैड उत्तर टाइटन कंपनी लिमिटेड के सौमेन भौमिक ने किया। इस मौके पर तनिष्क ने एक विशेष शुरुआती ऑफर की घोषणा की। ग्राहकों को हर 10 ग्राम के साेने के गहनों 10000 रुपए के हीरे के गहनों की खरीद पर उपहार के रूप में 0.25 ग्राम गोल्ड सिक्का मुफ्त दिया जाएगा। यह ऑफर 12 से 14 दिसंबर तक उपभोक्ता प्राप्त कर सकते हैं। तनिष्क के एसोसिएट जगदीश स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि यह नया शोरूम बेहद खूबसूरत और आकर्षक ढंग से सुसज्जित है। तनिष्क की ओर से प्रस्तुत किए गए सोने की शुद्धता मापने वाले उपकरण कैरेट मीटर की सुविधा उपभोक्ताओं को दी जा रही है। यहां गैर तनिष्क सोने के एक्सचेंज और तनिष्क ज्वेलरी पर कैश बैंक पॉलिसी भी उपलब्ध है। यहां पर दो आकर्षक योजनाएं भी हैं। गोल्डन हार्वेस्ट और स्वर्ण निधि गोल्ड बुकिंग योजना को फिर से शुरू किया गया है। शोरूम पर 5 हजार से अधिक पारंपरिक फ्यूजन शैलियों में स्वर्ण तथा र| जड़ित आभूषण (22 18 कैरेट सोने में) पेश किए जा रहे हैं। वर्तमान में तनिष्क रीटेल शृंखला में 92 शहरों में 169 एक्सक्लूसिव बुटिक शामिल हैं।