पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद में दिखाया दमखम

खेलकूद में दिखाया दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | हुकुमचंदपब्लिक स्कूल में आयोजित एनुअल स्पोर्टस मीट के दूसरे दिन कॉम्पिटीशन प्लस संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। उप प्राचार्या डॉ. रीता पारीक ने बताया कि वीयर शूज प्रतियोगिता में कुसुम प्रथम, मनीषा द्वितीय आैर व्यंग तृतीय रहे। फ्राग रेस में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश: युवराज, इमरान आमीन ने बाजी मारी। 100 मीटर रेस में रवि प्रथम, राहुल द्वितीय आैर जिनेश तृतीय रहे। लंबी कूद में भानू प्रथम, अर्पित द्वितीय आैर अनिल तृतीय रहे। थ्री-लेग रेस में नरेंद्र अजय आैर निखिल सिद्धार्थ के समूह ने बाजी मारी। 100 मीटर रेस में सोमेश, राहुल लक्ष्मी ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रधान डॉ. दिनेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. निष्काम शर्मा आैर प्राचार्य हरीशचंद्र हसीजा ने सम्मानित किया। प्राचार्य हसीजा ने आभार व्यक्त किया।