क्रिकेट प्रतियोगिता 24 से
अजमेर | राधेश्यामभार्गव की स्मृति में राधे स्पोर्ट्स फाउंडेशन की आेर से 24 दिसंबर से राधे चैलेंज कप इंटर स्कूल किक्रेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप भार्गव ने बताया कि टूर्नामेंट नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा। अब तक जिलेभर से 20 स्कूलों की टीमों ने भाग लेने की स्वीकृति प्रदान की है। भार्गव ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता 20 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। इस वजह से अब 20 की जगह 24 दिसंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी।