पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजयमेरू क्लब और अजमेर अकादमी सेमीफाइनल में

अजयमेरू क्लब और अजमेर अकादमी सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरक्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में स्वर्गीय चिराग रामचंदानी स्मृति तीसरी यंगस्टर अजमेर कप-2014 में शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में अजयमेरू क्लब ने रावत क्लब को 130 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। अजयमेरू क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया।

प्रशांत सोनी ने 63 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए। निखिलेश 51 रन बनाकर आउट हुए। प्रदीप 24 रन बनाकर नाबाद रहे। रावत क्लब के श्रेयांस ने एक विकेट लिया। जबाव में बल्लेबाजी करते हुए रावत क्लब के सभी खिलाड़ी 79 रन पर आउट हो गए। प्रशांत सोनी को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम क्वाटर फाइनल मुकाबले में अजमेर क्रिकेट अकादमी ने अजमेर इलेवन को 8 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अजमेर इलेवन महज 88 रन पर ही ऑल आउट हो गई। सुनील ने 23 विक्की ने 18 रन का योगदान दिया। अजमेर अकादमी ने दो विकट खोकर मात्र 10.2 ओवर में 90 रन बनाकर मैच जीत लिया।

प्रवीण ने 38 अक्षय चतुर्वेदी ने नाबाद 35 रन बनाए। अक्षय को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल अजमेर क्रिकेट अकादमी डायनामाइट क्लब और दूसरा सेमीफाइनल अजयमेरू क्लब शिव क्रिकेट अकादमी ब्यावर के बीच खेले जाएंगे।