अच्छे प्रबंधन की दी जानकारी
अच्छे प्रबंधन की दी जानकारी
अजमेर. गोदरेजसमूह की कंपनी पशु ब्रायलर लेयर आहार निर्माण में अग्रणी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड द्वारा लेयर फार्म प्रबंधन बायो सिक्यूरिटी से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिसार विश्वविद्यालय के डॉक्टर ने संबोधित कर किसानों को अच्छे प्रबंधन, बीमारियों से बचाव और कम लागत में अंडा तैयार करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में 2 सौ किसानों ने भाग लिया। राजस्थान प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि यह कंपनी विगत 40 वर्षों से किसानों के साथ अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है।