पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल तालाब निर्माण सहित जन उपयोगी कार्य को दें प्राथमिकता : डॉ. पिलानिया

मॉडल तालाब निर्माण सहित जन उपयोगी कार्य को दें प्राथमिकता : डॉ. पिलानिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ.पिलानिया ने डूमाड़ा ग्राम पंचायत के मॉडल तालाब निर्माण पर निरीक्षण के दौरान 40 श्रमिकों मे से 20 श्रमिक नदारद मिले। उन्होंने उक्त श्रमिकों की अनुपस्थित दर्ज करने के निर्देश कार्य पर लगे मेट राजू को दिए। डाॅ. पिलानिया ने पाल पर ऊंचाई बढ़ाने के लिए डाली जा रही मिट्टी कार्य के बजाय मॉडल तालाब का कार्य निर्धारित तखमीने के अनुसार प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए। सोमलपुर में बाबा बादाम शाह संपर्क सड़क कार्य करने वाले मजदूरों से भुगतान की जानकारी ली। श्रमिकों ने बताया कि उनको पिछला भुगतान 68 रुपए प्रति श्रमिक की दर से हुआ है। इस पर डाॅ. पिलानिया ने नाराजगी जाहिर की।