पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर बिजली के निजीकरण पर चर्चा, उधर विरोध

इधर बिजली के निजीकरण पर चर्चा, उधर विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. डिस्कॉम में अजमेर और उदयपुर शहर की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपे जाने को लेकर बुधवार को दो पहलू विरोध और सहयोग के रूप में नजर आए। कर्मचारियों ने जहां हाथीभाटा पावर हाउस में प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में पीपीपी मॉडल लागू करने के विरोध में नारेबाजी कर गुबार निकाला, दूसरी ओर पंचशील स्थित मुख्यालय में सर्वे करने वाली वाप्कोस कंपनी के नुमाइंदों के सहयोग के लिए वित्त निदेशक नरेंद्र माथुर समेत अन्य इंजीनियरों ने सर्वे में शामिल होने आने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रतिनिधियों को इंजीनियरों ने शहर के उपभोक्ता, छीजत, रेवेन्यू तथा बिजली तंत्र की जानकारियां दी। पीपीपी मॉडल के मसले पर कर्मचारियों का विरोध मंद और कंपनी के प्रतिनिधियों का रवैया जल्दी वाला है। हालांकि छह महीने पहले प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी इन प्रतिनिधियों को पंचशील स्थित मुख्यालय से खदेड़ भी चुके हैं।