पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"लंबित मांगें पूरी करे सरकार\'

\"लंबित मांगें पूरी करे सरकार\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानमंत्रालयिक कर्मचारी परिषद ने राज्य सरकार से कार्मिकों की विभिन्न मांगों तथा पदोन्नति संबंधी प्रकरणों के निदान की मांग की है। अजमेर शाखा के पूर्व जिला उप संयोजक तेजू लौंगानी ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में कहा है कि जनवरी 2006 से छठे वेतन आयोग के तहत देय एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। मंत्रालयिक कर्मचारियों की हो चुकी डीपीसी के विरुद्ध पदोन्नति आदेश उनके मूल शहर में कराए जाएं, सरकार की घोषणा के मुताबिक ग्रेच्युटी की राशि 10 लाख से बढ़ा कर 15 लाख करने के आदेश जारी किए जाएं।



























राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्रालयिक संवर्ग के रिक्त चल रहे पदों पर 50 फीसदी कर्मचारियों की बेरोजगार संतानों तथा 50 फीसदी अन्य बेरोजगारों को लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दी जाए तथा हर साल वेतन वृद्धि भी की जाए ताकि सरकारी कामकाज सुचारू रूप से चल सके।