पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाटव और रावत भी दौड़ में

जाटव और रावत भी दौड़ में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मंत्रालयिक स्टाफ क्लब के अध्यक्ष पद की दौड़ में यूनियन अध्यक्ष सतीश जाटव और पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह रावत समेत तीन प्रत्याशी दौड़ में हैं। अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों के लिए 16 को चुनाव होंगे। क्लब सचिव रूप श्याम सैन के मुताबिक नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। समय सीमा समाप्त होने तक सतीश जाटव, मोहन सिंह रावत और अनिल कुमार वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। सचिव पद के लिए भी तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। इनमें अशोक कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा और नितिन दोसी शामिल हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी अनिल कुमार गर्ग, हरिशरण मित्तल, किशोर कुमार शर्मा और मुकेश घसवा ने नामांकन दाखिल किए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी चार प्रत्याशी अनिल कुमार गर्ग, दिनेश चंद बंसल, गोवर्धन लाल पंडया और श्रीकृष्ण विजयवर्गीय ने पर्चे भरे हैं। मौजूदा अध्यक्ष नवीन कुमार जैन और सचिव रूप श्याम सेन इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।