तिब्बती शरणार्थियों ने बांटी खुशियां
अजमेर| तिब्बतीशरणार्थी ऊनी वस्त्र विक्रेता यूनियन की आेर से बुधवार को धर्मगुरु दलाई लामा को नोबल पुरस्कार मिलने की 25वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मार्केट का अवकाश रखा गया। यूनियन के चेयरमैन ने बताया कि इस मौके पर समारोह का आयोजन कर तिब्बती शरणार्थियों ने एक दूसरे से खुशियां बांटी। तिब्बती महिलाओं ने मनमोहक डांस की प्रस्तुति देकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तिब्बती हर वर्ष इस तरह का आयोजन कर दलाई लामा के शांति प्रयासों पर प्रार्थना करते हैं।