पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काव्यपाठ प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

काव्यपाठ प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजकीयकन्या महाविद्यालय में बुधवार को साहित्यिक मंच की आेर से राज्य स्तरीय काव्य पाठ (स्वरचित) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदी साहित्य जगत के विद्वान डॉ. कृपाल सिंह रावत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने मां, आतंकवाद, कन्याभ्रूण हत्या, सामाजिक विषमता सहित अन्य समसामयिक विषयों पर काव्यपाठ प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रेनू शर्मा ने की। डॉ. बीना शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा आैर डॉ. दीपा सहाय ने प्रतियोगिता में निर्णायक के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।











प्राचार्य डॉ. रेनू ने बताया कि प्रतियोगिता में बांसवाड़ा के गुरु गोविंद सिंह राजकीय के आसिफ खान प्रथम, राजकीय महाविद्यालय बूंदी के नेमीचंद द्वितीय आैर जीजीसीए की अदिति दाधीच तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुष्यंत त्रिपाठी आैर डॉ. विमलेश शर्मा ने किया।