पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी

मानवाधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। विश्वमानवधिकार दिवस पर बुधवार को पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कैंडल जलाकर विश्व शांति की कामना की गई। गांधी भवन में हुए आयोजन में विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग शरीक हुए। पीयूसीएल के प्रदेश उपाध्यक्ष डीएल त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बढ़ते हुए मानव अधिकार हनन पर चिंता व्यक्त की। राज्य इकाई के सचिव डाॅ. अनन्त भटनागर ने कहा कि आज के दिन विश्व मानव अधिकार मिले। हम विश्व भर के मानव के अधिकारों के अन्तर्गत शिक्षा के लिए समस्त नागरिकों का आहवान करते हैं, क्योंकि शिक्षा से ही अनेक समस्याओं का समाधान हो जाता है। फादर काॅसमोस शेखावत, जिला महासचिव सिस्टर गीता कैरोल, संयुक्त सचिव रमेश लालवानी, हाजी जुल्फिकार चिश्ती और शगुफ्ता खान आदि ने भी विचार रखे।