केएमएस सेमीफाइनल में
अजमेर |मॉडल स्कूल(केएमएस) सातवीं कन्नीथारेमल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में उसने जयपुर के रमन पब्लिक स्कूल को हराया। केएमएस के खेल प्रभारी डॉ. मकसूद ने बताया कि बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में केएमएस ने रमन पब्लिक स्कूल, जयपुर को सात विकेट से हराया। संस्कार क्रिकेट अकादमी मेंं खेले गए मुकाबले मे पहले टॉस जीत कर केएमएस ने रमन पब्लिक स्कूल, जयपुर को बल्लेबाजी का मौका दिया। 20 ओवर में रमन पब्लिक स्कूल ने 20 ओवर में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएमएस ने 14 ओवर में महज तीन विकेट पर 91 रन बनाए। केएमएस से वाहिद हुसैन ने नाबाद 44 रन बनाए।