- Hindi News
- स्टेशन की समस्याएं दूर करने के िलए ज्ञापन
स्टेशन की समस्याएं दूर करने के िलए ज्ञापन
नसीराबाद| रेलठहराव संघर्ष मंच ने केंद्रीय जलसंसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट को ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को दूर करने और रेल फाटक पर अंडरब्रिज बनवाने की मांग की है। मंच के अध्यक्ष आत्माराम गर्ग ने ज्ञापन में बताया कि रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का ठहराव स्टेशन पर नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को अजमेर जाकर ट्रेन मिलती है इसलिए नगर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। मंच ने ब्यावर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से यहां से गुजरने वाले हाउसिंग बोर्ड निवासियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और नागरिकों को परेशान होना पड़ता है इसलिए इस फाटक पर अंडर ब्रिज का निर्माण शीघ्र करवाया जाए।
इसी प्रकार स्टेशन पर एक और टिकट खिड़की शुरू की जाए। मंच ने उक्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।